फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhimanyu won bronze medal in CBSE National Boxing Championship

Jind News: सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने जीता कांस्य पदक

Tue, 13 Oct 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu won bronze medal in CBSE National Boxing Championship
12जेएनडी04: बा​क्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अ​भिमन्यु। स्रोत : परिजन
जींद। गांव जामनी निवासी अभिमन्यु ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। गुरुग्राम के भोंडसी में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। अभिमन्यु आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद में कक्षा 12वीं का विद्यार्थी है। पढ़ाई के साथ खेलों में रुचि रखने वाले अभिमन्यु ने अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल किया। उसकी इस उपलब्धि को विद्यालय और गांव के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। अभिमन्यु की सफलता से उत्साहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना उसकी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed