{"_id":"6a9efe3d615571c3870c203f","slug":"pramod-pradhan-ankush-general-secretary-and-pratibha-were-made-vice-president-jind-news-c-199-1-sroh1006-159854-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रमोद प्रधान, अंकुश महासचिव और प्रतिभा को बनाया उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रमोद प्रधान, अंकुश महासचिव और प्रतिभा को बनाया उपप्रधान
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी05-मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं तकनीकी अधिकारियों की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत क
जींद। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं तकनीकी अधिकारियों की बैठक शहर के रोहतक रोड स्थित एक निजी होटल में अध्यक्ष अशोक की अध्यक्षता में हुई। इसकी अध्यक्षता चीफ टेक्निकल ऑफिसर कुलदीप नरवाल ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में प्रमोद को प्रधान, अंकुश को महासचिव, प्रतिभा को उपप्रधान, रवि को संयुक्त सचिव एवं सलाहकार और अजय यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी एकता और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है।
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं तकनीकी अधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मरीजों की जांच से लेकर विभिन्न चिकित्सकीय प्रक्रियाओं तक तकनीकी कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आने वाली समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष उनकी मांगों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। इस मौके पर एलटी किरण, अशोक, कुलदीप, धर्मवीर, राजबीर, नीरज, राकेश मौजूद रहे।