फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Polling parties training from today

पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग आज से

Thu, 27 Oct 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Polling parties training from today
उचाना कलां के श्री शिव मंदिर सनातन धर्म स्कूल में आई चुनाव को लेकर ईवीएम मशीन। संवाद - फोटो : Jind
जींद। पंचायती राज संस्थाओं के तहत कराए जा रहे पंचायत के आम चुनाव में पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग करवाने को लेकर फेज एक का शेडयूल जारी कर दिया गया है। वीरवार सुबह दस बजे से ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जींद खंड के गांवों में चुनाव को संपन्न करवाने को लेकर ट्रेनिंग अर्जुन स्टेडियम में, जुलाना खंड के लिए राजकीय महाविद्यालय जुलाना, अलेवा खंड के लिए अलेवा के राजकीय महाविद्यालय, सफीदों खंड के लिए राजकीय महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा खंड के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिल्लूखेड़ा, नरवाना व उझाना खंड के लिए नरवाना के केएम महाविद्यालय में चुनाव में प्रयोग होने वाली मशीनों के प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सभी पोलिंग पोर्टियों को 29 अक्तूबर को दूसरा प्रशिक्षण देकर 30 अक्तूबर को होने वाले जिला परिषद व खंड समिति के चुनाव करवाने को लेकर संबंधित गावों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरे फेज में 2 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां एक नवंबर को चुनाव सामग्री लेकर रवाना होंगी।
पंचायत चुनाव के लिए प्रथम रिहर्सल आज
निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम जितेंद्र जोशी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी की हुई है।
पंचायत चुनाव को लेकर प्रथम रिहर्सल 27 अक्तूबर को उचाना कलां के श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां में होगी। फाइनल रिहर्सल 29 अक्तूबर को होगी। 30 अक्तूबर को होने वाले जिला परिषद, ब्लॉक समिति चुनाव के मध्य नजर छह मजिस्ट्रेट, 16 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए है। 27 अक्तूबर को प्रथम रिहर्सल में उचाना खंड के 161 बूथों पर चुनाव करवाने वाली पोलिंग पार्टी आएगी। 29 अक्तूबर को फाइनल रिहर्सल के बाद जिला परिषद, ब्लॉक समिति के चुनाव को लेकर चुनाव सामग्री पोलिंग पार्टियों को देकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिहर्सल में ईवीएम की ट्रेनिंग देने के साथ-साथ दस्तावेज जांच, वोट डलवाने, स्याही लगवाने, मतदाता सूची की जानकारी सहित अन्य जानकारी पीठाशीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी को दी जाएगी। उचाना खंड के 30 ब्लॉक समिति वार्डों में से तीन पर सर्वसम्मति होने से 27 ब्लॉक समिति सदस्यों को लेकर चुनाव होगा। जिला परिषद में उचाना क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद के वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8, 9 एवं 10 को लेकर 30 अक्टूबर को मतदान होगा। स्ट्रांग रूम उचाना कलां के श्री शिव मंदिर सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां को बनाया गया है। चुनाव के बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। जिला परिषद एवं ब्लॉक समिति सदस्यों के मतों की गिनती यहां होगी तो 2 अक्टूबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर चुनाव के बाद गिनती मतदान केंद्र पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed