{"_id":"7d6508f4f36d0c46486efb49f4f296a8","slug":"political-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशाध्यक्ष ने किया किनारा, कहा पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, कोई टिप्पणी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशाध्यक्ष ने किया किनारा, कहा पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, कोई टिप्पणी नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघ के जिस दिग्गज नेता की जयंती के कार्यक्रम में भाजपा के सांसद, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता शामिल हुए, उसी से अब पार्टी किनारा कर रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यक्रम में महिला कलाकारों द्वारा डांस करने पर यह कहते हुए टिप्पणी करने से मना कर दिया कि वह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था।
विज्ञापन
शनिवार को जींद पहुंचे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से जब कार्यक्रम में महिला कलाकारों द्वारा डांस करने के मामले पर सवाल पूछा तो उन्होंने इसे टाल दिया। बराला ने कहा कि यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, लेकिन जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसद रमेश कौशिक द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने का सवाल आया तो, बराला ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए होंगे।
विज्ञापन
बराला ने तो यहां तक कह दिया कि व्यक्तिगत रूप से कौन किस कार्यक्रम में जाता है, यह पार्टी का विषय नहीं है। वहीं कार्यक्रम में लोक कलाकार द्वारा डांस किए जाने की घटना शनिवार को दिन भर शहर में चर्चा का विषय बनी रही। भाजपा के नेता ही दबी जुबान में इस पर आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सैनी रामलीला मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच द्वारा उनकी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में लोक गायक सपना ने डांस भी किया गया। इसके चलते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस सुरक्षा में महिला कलाकारों को आयोजन स्थान से निकालना पड़ा। शहर थाना प्रभारी को भी चोट लगी है।