फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   police, security, farmmer, money, jind

50 हजार से अधिक नकदी पर किसान को घर तक सुरक्षित पहुंचाएगी पुलिस

Thu, 06 Oct 2016 11:03 PM IST
jind
jind Updated Thu, 06 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
police, security, farmmer, money, jind
व्यापारियों की बैठक लेते अलेवा थाना प्रभारी। - फोटो : bureau
 मंडी में धान बेचने वाले किसानों को आढ़ती द्वारा 50 हजार रुपये से अधिक दिए जाने पर पुलिस किसान को घर तक सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। इसके लिए अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी ने व्यापारियों की एक बैठक की। थाना प्रभारी ने खरीद सीजन के दौरान नकदी लाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मोर ने कहा कि आढ़तियों को दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, ताकि कोई हादसा नहीं हो। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगने से किसी भी घटना के दौरान अपराधी तक पहुंचने में आसानी होती है। थाना प्रभारी ने कहा कि धान के सीजन के दौरान किसी भी किसान को पचास हजार से अधिक की राशि देने पर सुरक्षा के लिए थाने में सूचना दें, ताकि पुलिस द्वारा सुरक्षा देकर किसान को पैसों की रकम के साथ घर तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि किसानों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एसपी के आदेशानुसार पुलिस राइडर पर पुलिस कर्मचारी दिनभर अनाज मंडी में रहकर पहरा देंगे। इस मौके पर व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान पूर्व कैप्टन बसावा राम, राजबीर लोहान, बिजेंद्र चहल, किताब सिंह, सतीश, लीला राम, संदीप लोहान, कर्ण सिंह व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed