{"_id":"671aaad086a701fbad0b96b5","slug":"police-empty-handed-in-aryan-murder-case-jind-news-c-199-1-sroh1006-124804-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आर्यन हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आर्यन हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी21-मृतक आर्यन के घर शोक प्रकट करने पहुंचे कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला। संवाद
नरवाना। ढाकल गांव के युवक आर्यन की शहर में चार दिन पहले हत्या करने के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
वीरवार को कैथल से विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ढाकल गांव पहुंचे। उन्होंने आर्यन की हत्या किए जाने पर उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। आदित्य सिंह सुरजेवाला ने कहा कि उन्हें स्वयं व्यक्तिगत तौर पर भी आर्यन की दुखद एवं आकस्मिक मौत से गहरा आघात पहुंचा है। आर्यन हत्याकांड के चौथे दिन भी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई आरोपी हाथ नहीं लगा है। 22 अक्तूबर को मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव का पोस्टमार्टम न कराने को लेकर अड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर परिजन मान गए थे। उसके बाद आर्यन का पोस्टमार्टम हुआ था। अब आर्यन की हत्या को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन हत्यारोपियों में से कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। 23 अक्तूबर को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी आर्यन के घर ढांढस बंधाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ खाली ही हैं।