फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested husband and brother-in-law accused of killing wife

पत्नी की हत्या के आरोपी पति व देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested husband and brother-in-law accused of killing wife
गांव हैबतपुर में महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने के आरोप में महिला के पति सत्यवान और देवर सुलतान को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

11 जुलाई को घिमाना निवासी देवेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 38 वर्षीय बहन कुलविंद्र की शादी 20 साल पहले हैबतपुर निवासी सत्यवान से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति सत्यवान व देवर सुलतान उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। पंचायत में सत्यवान अपनी गलती मानकर आगे उसकी बहन के साथ मारपीट नहीं करने का आश्वासन देकर अपने साथ ले जाता था। इसके बावजूद उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। नौ जुलाई को भी उसकी बहन ने उसके साथ मारपीट की जानकारी दी थी। 11 जुलाई को सत्यवान तथा सुलतान ने उसकी बहन की तेजधार से हत्या करके शव को फांसी पर लटका दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सत्यवान और सुलतान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed