{"_id":"65638d314007ef781e02aa76","slug":"players-showed-talent-in-ju-jitsu-championship-jind-news-c-199-1-sroh1007-9307-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जू जित्सू चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जू जित्सू चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी32 : प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले खिलाड़ियों से परिचय करते अनिल मलिक। संवाद
नरवाना (जींद)। सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय पांचवी हरियाणा राज्यस्तरीय जू-जित्सू चैंपियनशिप का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 470 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से 12, 14, 16, 18 एवं 18 से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
12 किलोग्राम भार वर्ग में शौर्य प्रथम तथा दिवेश दूसरे स्थान पर रहे। 21 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव प्रथम तथा विशाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 24 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष ने प्रथम व सुखनदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश कुमार ने पहला तथा गुनव तनेजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 34 किलोग्राम भार वर्ग में मास्टर पूर्व ने पहला तथा विशाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक अनिल मलिक ने कहा कि खेल इंसान को खुद पर विजयी होने में मदद करते हैं। पढ़ाई के साथ खेल में बराबर की उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। सोच को बदलना होगा। जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहे और कमजोरी पर बारीकी से काम करते रहना चाहिए ताकि लक्ष्य हासिल किया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जजपा किसान सेल जिला अध्यक्ष जोरा सिंह एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कैलाश सिंगला ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्राचार्य अनीता मलिक, हरियाणा राज्य जू जित्सू एसोसिएशन के महासचिव बलविंदर सिंह, राज्य सचिव प्रदीप कटारिया, जिला अध्यक्ष डॉ. अशोक गोयत व सचिव राजीव वर्मा मौजूद रहे।