फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Plant 5-5 trees for environmental protection: Tekram

पर्यावरण संरक्षण के लिए 5-5 पौधे लगाएं : टेकराम

Tue, 09 Jul 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Plant 5-5 trees for environmental protection: Tekram
08जेएनडी13: पौधरोपण करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। स्रोत संगठ
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश के हर खाप प्रतिनिधि को अपने गांव में पांच-पांच पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें युवाओं को नशे से दूर रखना, जल बचाना व आपसी झगड़े को सुलझाना, प्राकृतिक खेती व मोटी खेती को बढ़ावा देना, 36 बिरादरी के भाईचारे को मजबूत बनाना और देश को आगे बढ़ना, के मुद्दों पर काम कर रही है। कंडेला ने सर्वखाप व जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के संयुक्त संगठन को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लॉक व गांव स्तर पर कई पदाधिकारी की घोषणा की।
विज्ञापन

सुभाष छातर को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. बलराज कंडोला को रिटायर्ड कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। राजवीर फौजी जींद को मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष, नरसी शर्मा को जन कल्याण मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतबीर गोयत को राष्ट्रीय महासचिव, चंद्र सिंह अहलावत को प्रदेश सचिव, सज्जन शाहपुर को जिला पंचायती प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, नंदी राम वाल्मीकि को एससी प्रकोष्ठ का प्रधान, धर्म पाल उर्फ बूरा को जिला किसान सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन के लिए किसानों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठने के लिए संगठन के राष्ट्रीय मुख्यालय पर सम्मेलन बुलाया जाएगा। इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर उनके साथ पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभेराम कंडेला, किसान यूनियन के जिला प्रधान अजमेर दालमवाला, कंडेला खाप के महासचिव रामदिया नंबरदार मौजूद रहे।

08जेएनडी13: पौधरोपण करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। स्रोत संगठ

08जेएनडी13: पौधरोपण करते हुए सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला। स्रोत संगठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed