{"_id":"613904908ebc3ee53105702e","slug":"plan-made-to-give-100-corona-vaccination-to-the-people-of-the-district-jind-news-rtk6233859126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लोगों का शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लोगों का शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने की बनाई योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को शत-प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने के उद्देश्य को लेकर एडीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष कार्य योजना तैयार की। सोमवार को विशेष अभियान चलाकर 50 हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
एडीसी साहिल गुप्ता ने टीकाकरण अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलाना, उचाना, मुआना तथा कंडेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले क्षेत्रों में टीकाकरण करने की गति काफी धीमी है। सोमवार को चलाए जाने वाले विशेष अभियान में इन क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जुलाना क्षेत्र में 39 प्रतिशत, उचाना में 40 प्रतिशत, मुआना में 43 प्रतिशत तथा कंडेला सीएचसी क्षेत्र में लगभग 32 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। इन क्षेत्रों में टीकाकरण की गति को काफी तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि दूर- दराज के क्षेत्रों ईंट- भट्ठों, हैचरी पर काम करने वाले मजदूरों का टीकाकरण करने के लिए वहां सुबह व सांय टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि कोई भी मजदूर बिना टीके के नहीं रहे।