फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three-day inspection of NCAS team begins at Civil Hospital, quality of health services tested

Jind News: नागरिक अस्पताल में एनक्वास टीम का तीन दिवसीय निरीक्षण शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी

Tue, 27 Oct 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three-day inspection of NCAS team begins at Civil Hospital, quality of health services tested
26जेएनडी29: नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों से बातचीत करते हुए एनक्वास की टीम।
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए सोमवार से एनक्वास टीम ने तीन दिवसीय निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान टीम अस्पताल में उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन

निर्धारित मानकों के आधार पर अस्पताल को अंक दिए जाएंगे, जिनके आधार पर उसकी रैंकिंग तय होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अस्पतालों को कैश अवार्ड मिलने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

टीम के दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी की थी। निरीक्षण के पहले दिन टीम ने इमरजेंसी, लैब, लेबर रूम, गायनी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दक्षेश कुमार सोलंकी ने इमरजेंसी और लैब की व्यवस्थाओं की जांच की। वहीं, डॉ. मानवप्रीत कौर ढिल्लों ने लेबर रूम और गायनी वार्ड में मरीजों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ से नवजात के जन्म के बाद उसकी देखभाल की प्रक्रिया के बारे में पूछा और संबंधित रिकॉर्ड भी जांचा। डॉ. मीना मित्तल ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और दस्तावेज का निरीक्षण किया।

साफ-सफाई से लेकर कर्मचारियों के रिकॉर्ड तक की जांच
निरीक्षण में अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर, शौचालयों की स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, संक्रमण नियंत्रण, प्रबंधन और मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को परखा जा रहा है। टीम कर्मचारियों की हाजिरी, लेखा शाखा और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। अगले दो दिन भी इसी तरह विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। टीम के आने से पहले अस्पताल में सफाई करवाई गई। स्ट्रेचर पर सीट और इमरजेंसी के बेड पर चादरें बिछाई गईं। वार्डों के बाहर सुविधाओं से संबंधित सूचना बोर्ड भी लगाए गए। अब टीम की जांच में व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड की वास्तविक स्थिति के आधार पर अस्पताल का मूल्यांकन होगा।


बॉक्स
एनक्वास टीम तीन दिन तक निरीक्षण करेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल निरीक्षण में अच्छी रैंकिंग हासिल कर कैश अवार्ड प्राप्त करेगा। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article