फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughter of Danouda wins gold at international handball competition

Jind News: अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दनौदा की बेटी ने जीता गोल्ड

Tue, 27 Oct 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter of Danouda wins gold at international handball competition
फोटो 4 नरवाना। खिलाड़ी आशा नैन को सम्मानित करते हुए खाप के पदाधिकारी। स्रोत खाप।
नरवाना। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव दनौदा की बेटी आशा नैन ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आशा की इस उपलब्धि पर सोमवार को सर्वजातीय बिनैण खाप की ओर से सम्मान पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान खाप पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए आशा नैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

आशा नैन ने 18 से 22 अक्तूबर 2026 तक ढाका में आयोजित बेगम खालिदा जिया आईएचएफ विमेंस नेशंस ट्रॉफी (एशिया जोन-2) में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल और मालदीव की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने 18 अक्तूबर को मालदीव को 40-7 से हराकर दमदार शुरुआत की।मौके पर खाप के कोषाध्यक्ष राममेहर नैन, महामंत्री बलजीत फौजी, बलवान नैन, हरियाणवी गायक बिंदर दनौदा, पूर्व सरपंच कृष्ण नैन, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

बेटियों की उपलब्धि समाज के लिए गौरव : रघुवीर नैन
सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुवीर नैन ने कहा कि आशा नैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर गांव, समाज और देश का गौरव बढ़ाया है।

फोटो 4 नरवाना। खिलाड़ी आशा नैन को सम्मानित करते हुए खाप के पदाधिकारी। स्रोत खाप।

फोटो 4 नरवाना। खिलाड़ी आशा नैन को सम्मानित करते हुए खाप के पदाधिकारी। स्रोत खाप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed