{"_id":"6adfa5f423a07c8f12016cc6","slug":"social-evils-will-be-brought-to-an-end-only-through-education-sumer-chand-verma-jind-news-c-199-1-sroh1006-162763-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही होगा सामाजिक बुराइयों का अंत : सुमेर चंद वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही होगा सामाजिक बुराइयों का अंत : सुमेर चंद वर्मा
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी26-आदिगुरु अजमीढ देव महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि और आयो
जींद। मेढ सुनार सभा की ओर से रविवार को सेक्टर छह स्थित सुनार धर्मशाला में समाज के आदिगुरु अजमीढ देव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि सुमेर चंद वर्मा और रामअवतार वर्मा ने महाराज अजमीढ भवन एवं सुनार धर्मशाला में नवनिर्मित श्रीनिवास वर्मा मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया।
समारोह में सत्संग और भंडारे का आयोजन भी किया गया। राहुल कौशिक और महेश शर्मा की टीम ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। समाजसेवी सुमेर चंद वर्मा ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी शिक्षित होगी तो सामाजिक बुराइयों को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज को पारंपरिक स्वर्ण कला और हस्तकला को भी महत्व देना चाहिए। अजमीढ देव महाराज के मंदिर और धर्मशाला के निर्माण के लिए मेढ सुनार सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने सुझाव दिया कि धर्मशाला परिसर में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही मंदिर और धर्मशाला निर्माण में सहयोग के लिए लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देने का आह्वान किया।
महासचिव राममेहर वर्मा ने उपस्थित पुरुषों और महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक शिक्षा की पहुंच बनाना जरूरी है।
सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों नरेश सोनी, रमेश वर्मा, नरेंद्र भामा, मनफूल वर्मा और गौरव सोनी ने भी नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने सरकार से स्वर्णकला बोर्ड गठित करने की मांग भी उठाई। समारोह में प्रधान सत्यनारायण सोनी, रोहताश वर्मा, सुरेश निंदाना, अशोक नंबरदार, बनारसीदास वर्मा, राजकुमार सोनी, अमित वर्मा मौजूद रहे।