फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Be vigilant while shopping during the festive season; keep an eye on your purse, mobile phone, and jewelry.

Jind News: त्योहारों की खरीदारी में रहें सतर्क, पर्स-मोबाइल और गहनों का रखें ध्यान

Tue, 27 Oct 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Be vigilant while shopping during the festive season; keep an eye on your purse, mobile phone, and jewelry.
जींद। त्योहारों और करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में चोरी, जेबकतरी और अन्य अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एसपी उपासना ने लोगों से अपील की है कि खरीदारी के दौरान अपने पर्स, मोबाइल फोन, गहनों और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि बाजारों में भीड़ के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं सहित सभी नागरिकों को खरीदारी करते समय अपने सामान के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

अनावश्यक रूप से कीमती आभूषण पहनकर बाजार जाने से बचें और बच्चों को भीड़ में अकेला न छोड़ें। बच्चों को परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर भी याद करवाएं। पुलिस ने लोगों को वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने और उसे लॉक करना नहीं भूलने की सलाह दी है। वाहन में पर्स, मोबाइल या अन्य कीमती सामान खुला छोड़ने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना सामान उसके हवाले न करें। डिजिटल भुगतान करते समय राशि और प्राप्तकर्ता का नाम जांचें तथा किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके अलावा बाजारों में यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा कर रास्ता बाधित नहीं करने की अपील की गई है। किसी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या चोरी जैसी घटना की जानकारी मिलने पर खुद जोखिम उठाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।


आपात स्थिति में डायल 112 पर करें संपर्क
पुलिस ने नागरिकों से त्योहारों की खुशियों के बीच सुरक्षा के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, थोड़ी-सी सतर्कता से चोरी और अन्य अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed