फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pictures show the harm of plastic, girl students take a pledge to save the environment

Jind News: चित्रों में दिखाया प्लास्टिक का नुकसान, छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

Wed, 26 Aug 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pictures show the harm of plastic, girl students take a pledge to save the environment
26जेएनडी17: आयोजित कार्यक्रम में बच्चे अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग दिखाते हुए। स्रोत: क्लब
जींद। इनर व्हील क्लब जींद की ओर से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, बीबीपुर में ‘प्लास्टिक को ना कहें अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम क्लब की प्रधान डॉ. सीमा मलिक के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। इस दौरान छात्राओं को प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का प्रयोग कम करने व कागज और कपड़े के कैरी बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक मुकेश गोयत ने की। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के छोटे-छोटे प्रयास भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को दर्शाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब की ओर से पूजा मुदगिल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक दिलावर, शीतल, कविता, नीतू और राजेंद्र का विशेष सहयोग रहा। अंत में छात्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कपड़े और कागज के बैग को अपनाने का संकल्प लिया।

छात्राओं इनर व्हील क्लब के प्रतीक चिह्न वाले स्कूल बैग देकर सम्मानित किया
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की रूबी ने प्रथम, कक्षा नौवीं की पायल ने द्वितीय और कक्षा सातवीं की आरजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को इनर व्हील क्लब के प्रतीक चिह्न वाले स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट चित्र बनाने वाली 10 छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप क्लब के प्रतीक चिह्न वाले कपड़े के कैरी बैग प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed