फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Phirni to be built worth Rs 1 crore 39 lakhs put on hold for 15 days, notice served to contractor

Jind News: एक करोड़ 39 लाख से बनने वाली फिरनी पर 15 दिन से लगे ब्रेक, ठेकेदार को थमाया नोटिस

Mon, 20 Jan 2025 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Phirni to be built worth Rs 1 crore 39 lakhs put on hold for 15 days, notice served to contractor
20जेएनडी23: नगूरां गांव में दिखाई देती 15 दिनों से बंद पड़ी फिरनी। संवाद
अलेवा। नगूरां गांव में एक करोड़ 39 लाख से बनने वाली फिरनी पर 15 दिन से काम बंद होने से नगूरां गांव के लोगों में रोष है। हालांकि लोगों के रोष को देखते हुए पंचायत विभाग ने मामले को लेकर ठेकेदार को 15 दिनों का नोटिस देकर जवाब मांगा है। पंचायत विभाग द्वारा कैथल रोड से बधाना गांव तक फिरनी बनाने के लिए कई माह पूर्व प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। जिस पर सरकार द्वारा नगूरां गांव में कैथल रोड से बधाना रोड तक फिरनी बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

यह फिरनी नगूरां, धनखेड़ी तथा बधाना गांव की सड़क को जोड़ेगी। हालांकि अभी भी उक्त फिरनी पर लोगों द्वारा अवैध कब्जे करने के अलावा फिरनी पर 15 दिनों से काम बंद है। जिसके कारण नगूरां तथा आसपास गांव के लोगोंं को पंचायत विभाग तथा जिला प्रशासन के प्रति रोष है। इस फिरनी के बन जाने के बाद धनखड़ी-बधाना जाने वाले लोगों को बाजार के अंदर से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों को समय की बचत भी होगी और इस फिरनी के बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत होगी।
विज्ञापन

बाक्स

ठेकेदार की मनमानी से काम बंद
नगूरां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि लोगों की काफी वर्षो से मांग थी कि नगूरां बस स्टैंड से बाइपास होते हुए बधाना गांव की सड़क तक एक फिरनी का निर्माण किया जाए। फिरनी के निर्माण के लिए पंचायत ने जमीन पैमाईस करवाने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों को सूचित कर दिया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी के चलते 15 दिनों से काम बंद है। इसको लेकर विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
नगूरां गांव में बन रही फिरनी को लेकर ठेकेदार द्वारा लेटलतीफी की जा रही है। पहले भी कई बार काम बंद हुए हैं, लेकिन अब 15 दिनों से फिर से यही दिक्कत है। मामले को लेकर ठेकेदार को नोटिस थमाया है। अगर अब भी ठेकेदार काम शुरू नहीं करता है तो दूसरे आप्शन पर काम शुरू किया जाएगा।

सूरज, जेई पंचायती विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed