{"_id":"6778271744becbaf0b0394e0","slug":"phirni-of-naguran-village-will-be-built-with-rs-1-crore-39-lakh-work-started-jind-news-c-199-1-jnd1001-127910-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक करोड़ 39 लाख से बनेगी नगूरां गांव की फिरनी, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक करोड़ 39 लाख से बनेगी नगूरां गांव की फिरनी, काम शुरू
विज्ञापन
03जेएनडी23: नगूरां गांव में बनती दिखाई देती फिरनी। संवाद
अलेवा। नगूरां गांव की पंचायत के लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार नगूरां गांव के लोगों को फिरनी सौगात मिलेगी। इसके लिए सरकार ने एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपये मंजूर किए हैं। इस पर काम शुरू हो गया है। यह फिरनी कैथल रोड, धनखेड़ी रोड होते हुए बधाना रोड तक बनेगी।
पंचायत विभाग द्वारा कैथल रोड से बधाना गांव तक फिरनी बनाने के लिए कई माह पूर्व प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था। इसे मंजूरी मिल गई है। यह फिरनी नगूरां, धनखड़ी और बधाना गांव की सड़क को जोड़ेगी। हालांकि अभी भी उक्त फिरनी पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। यह फिरनी तीन सड़कों को जोड़ने का काम करेगी। इस फिरनी के बन जाने के बाद धनखेड़ी-बधाना जाने वाले लोगों को बाजार के अंदर से होकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों को समय की बचत भी होगी और इस फिरनी के बन जाने के बाद लोगों को काफी राहत होगी।
बाक्स
लोगों की काफी वर्षो पुरानी मांग होगी पूरी : कुलदीप
नगूरां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि लोगों की काफी वर्षों से मांग थी कि नगूरां बस स्टैंड से बाइपास होते हुए बधाना गांव की सड़क तक एक फिरनी का निर्माण किया जाए। फिरनी के निर्माण के लिए पंचायत ने जमीन पैमाइश करवाने के साथ-साथ अवैध कब्जाधारियों को सूचित कर दिया है ओर इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वर्जन
नगूरां गांव में फिरनी बनाने के लिए सरकार से एक करोड़ 39 लाख 75 हजार मंजूर हुए हैं। फिरनी पर काम भी शुरू हो चुका है। फिरनी के बन जाने के बाद नगूरां तथा आसपास गांव के लोगों को फायदा होगा।
-सूरज, जेई पंचायती विभाग