फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Person shot dead over distribution of amount even before getting compensation for land acquired for highway

हाईवे के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा मिलने से पहले ही राशि के बंटवारे को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Fri, 03 Sep 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Person shot dead over distribution of amount even before getting compensation for land acquired for highway
कर्मबीर का फाइल फोटो। - फोटो : Jind
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई साढ़े तीन एकड़ भूमि के मिलने वाले 1.63 करोड़ रुपये के बंटवारे को लेकर गांव कालवा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 53 वर्षीय कर्मबीर की हत्या के आरोप में परिवार के मनीष, विजय, सतपाल, महेंद्र, राजपाल, नरेश व सुरेश के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाने में गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भतीजे प्रवीण ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे के के मिलने वाले 1.63 करोड़ रुपये के बंटवारे को लेकर परिवार के मनीष, विजय, सतपाल, महेंद्र, राजपाल, नरेश व सुरेश के साथ विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत हो चुकी थी। लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं हो पाया था। रुपये को लेकर दो दिन पहले भी उसके चाचा को मारने की धमकी दी गई थी। वीरवार रात करीब एक बजे आंगन में सो रहे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि उसकी चाची अनीता ने रात लगभग एक बजे जानकारी दी कि उसके चाचा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जब वह पहुंचा तो देखा कि चाचा की छाती में गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
कालवा गांव में वीरवार रात को घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुभाष, थाना प्रभारी, पिल्लूखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed