{"_id":"671fe961db6ee5a6d50c3464","slug":"people-will-be-able-to-go-to-markets-only-on-foot-till-diwali-jind-news-c-199-1-sroh1007-124963-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिवाली तक बाजारों में सिर्फ पैदल जा सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिवाली तक बाजारों में सिर्फ पैदल जा सकेंगे लोग
Tue, 29 Oct 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। दिवाली तक बाजार में लोग केवल पैदल ही जा सकेंगे। पुलिस ने बाइक तक ले जाने पर रोक लगा दी है। इससे बाजार में जाम नहीं लगेगा और ग्राहक आराम से इधर-उधर जा सकेंगे। पुलिस ने दिवाली पर बाजार में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए बाजार के सभी प्रवेश द्वारों पर नाका लगा दिया है। बाजार के अंदर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ रही थी।
त्योहार के मौके पर बाजार में काफी भीड़ होती है। मेन बाजार, तांगा चौक बाजार, पालिका बाजार, घंटाघर के आसपास काफी भीड़ होने के कारण जाम लग जाता है। इसके अलावा काफी ग्राहक बाजार के अंदर ही बाइक लेकर चले जाते हैं। यह बाइक भी जाम की वजह बनती हैं। इससे काफी देर तक ग्राहक परेशान रहते हैं। बाइक खड़ी करने के लिए बाजार के आसपास कोई पार्किंग भी नहीं है। प्रशासन ने इस साल भी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की है, इसलिए पुलिस को ही लोगों को जाम से बचाने के लिए बाजार के चारों तरफ नाके लगाने पड़े हैं। अब ग्राहक बाइक लेकर बाजार के अंदर नहीं जा सकेंगे।
मेन बाजार के बीच के दुकानदारों को होगा लाभ
जाम लगने की वजह से मेन बाजार के बीच में स्थित दुकानों तक कम ग्राहक पहुंच पाते हैं। बाइक लेकर जाने वाले ग्राहकों के कारण दुकानदार व ग्राहक दोनों ही परेशान रहते थे। त्योहार के सीजन में बाजार की तंग सड़क के कारण यहां से आदमी का निकलना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर कोई बाइक लेकर पहुंच जाता है तो व्यवस्था बिगड़ जाती है। ऐसे में अब नाके लगाने से बाइक लेकर ग्राहक बाजार के अंदर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
बाजार में बढ़ेगी रौनक
बाजार में यदि जाम नहीं लगेगा तो ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ेगी। इससे दुकानदारों का काम अच्छा होगा। काफी लोग दिवाली पर जाम लगने के कारण बाजार में नहीं आते हैं। अब जाम नहीं लगेगा तो ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी इससे दुकानदारों का काम भी अच्छा चलेगा।
लोगों की सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस को तैनात किया गया है। पैदल पुलिस कर्मचारी लगातार बाजार में गश्त कर रहे हैं। बाजार में जाम नहीं लगे, इसके लिए पुलिस ने नाके लगाकर बाइक बाजार में लेकर जाने पर रोक लगा दी है। इससे ग्राहकों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी नहीं आएगी। -मनीष सहारण, शहर थाना प्रभारी, जींद।