फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   People of Uchana liked the MLA's public court.

Jind News: उचाना के लोगों को भाया विधायक का जनता दरबार

Fri, 01 Nov 2024 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
People of Uchana liked the MLA's public court.
उचाना। उचाना के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने दिवाली पर्व से पहले अपना पहला जनता दरबार लगाया। विधायक का ये जनता दरबार लोगों को भाया। वीवीआईपी कल्चर को समाप्त कर लोगों के बीच बैठकर उन्होंने समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इससे पहले जो विधायक यहां से बने हैं वह जनता दरबार नहीं लगाते थे। कभी लगाते थे तो लोगों को मिलने के इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

गांव में जनता दरबार लगाने की अगली प्लॉनिंग

भाजपा विधायक आने वाले दिनों में जनता दरबार गांव में लगाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं, ताकि गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका गांव में ही समाधान हो सके। गांव में अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगने की शुरूआत होने पर लोगों को अपने घर में ही समस्या का समाधान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की तर्ज पर चले देवेंद्र अत्री

जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल को जाना जाता था। देवीलाल मुख्यमंत्री होते हुए लोगों के बीच सीधे जाते थे और उनसे रूबरू होते थे। वहीं कार्य अब विधायक देवेंद्र अत्री क रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में लगाए गए जनता दरबार में आए कुलदीप, राजा, जगबीर ने कहा कि विधायक के जनता दरबार ने स्व. देवीलाल की याद दिला दी, जो वीवीआईपी होने के बाद भी जनता दरबार लगाकर लोगों से मिलते थे। सरकार में होने के बाद भी इस तरह के जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं के सुनने की शुरूआत करना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं ने अपने मत से किया राजतंत्र को खत्म

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि उचाना हलके के लोगों ने साधारण परिवार के युवा को विधानसभा भेजने का काम किया है। हलके के लोगों ने अपने मत से जो अब तक राजतंत्र, तानाशाही थी उसको खत्म किया है। सही मायने में उचाना में अब लोकतंत्र आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed