{"_id":"65da47ed5ca7f262e50d13c7","slug":"people-have-full-faith-in-modi-manohar-dr-raj-saini-jind-news-c-199-1-sroh1009-113446-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास : डॉ. राज सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास : डॉ. राज सैनी
Sun, 25 Feb 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी06: शक्ति वंदन अभियान में मौजूद सामाजिक संगठनों के सदस्य।
जींद। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने कहा है कि देश और प्रदेश की जनता मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास करती है। इसलिए लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 पार और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। यह बातें उन्होंने शक्ति वंदन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिला शक्ति की अहम भूमिका रहेगी। शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला के मुख्य वक्ता एडवोकेट विजय अहलूवालिया ने शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य वक्ता विजयपाल अहलूवालिया ने बताया कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा स्वयं सहायता समूह को अपने साथ जोड़ने की बात भी कही। शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ. राज सैनी ने कहा कि भाजपा जनता के हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर नगर परिषद की उपप्रधान अर्चना शर्मा, सुनील वशिष्ठ, मिंकू कौशिक मौजूद रहे।