{"_id":"619153971dc4b01f656e051a","slug":"people-around-luv-kush-park-got-renovated-with-rs-2-5-lakh-jind-news-rtk6298505182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव-कुश पार्क का आसपास के लोगों ने ढाई लाख रुपये से कराया जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव-कुश पार्क का आसपास के लोगों ने ढाई लाख रुपये से कराया जीर्णोद्धार
विज्ञापन
जिर्णोद्धार के बाद लव-कुश पार्क। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर के पॉश क्षेत्र में स्थित पार्कों की प्रशासनिक अधिकारियों ने सुध नहीं ली। ऐसे अर्बन इस्टेट बी-ब्लॉक स्थित लव-कुश पार्क का आसपास रहने वाले लोगों ने अपने खर्च से जीर्णोद्धार कराया।
प्रशासन की अनदेखी से क्षुब्ध होकर लोगों ने मिलकर इस पार्क के लिए ढाई लाख रुपये से ज्यादा एकत्रित कर पार्क की हालत में सुधार किया। पार्क में पौधे लगाए गए हैं और सात हजार रुपये प्रति माह में एक माली की व्यवस्था की गई है। लव-कुश पार्क सोसायटी द्वारा घास काटने की मशीन, कस्सी एवं सभी औजार लाए गए हैं, ताकि पाक की व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला जा सके। लव-कुश पार्क के प्रधान सुरेश जागलान ने कहा कि इस पार्क में अब 26 कुर्सियां हैं। इस पर 70 से 80 लोग बैठ सकते हैं। चारों कोनों में लाइट की व्यवस्था है। इसके अलावा चार अतिरिक्त एलईडी लाइट लगाई गई हैं। पार्क में फव्वारों की व्यवस्था की गई है। सभी पौधों को पानी देने के लिए पाइप की व्यवस्था की गई है एवं सप्लाई से पानी देने के लिए प्रतिदिन झाडू लगवाई जाती है। इसके अलावा माली द्वारा पौधों की देखरेख की जाती है। कार्य की देखभाल उपप्रधान चंद्र प्रकाश मलिक, सचिव राजपाल कुंडू, कैशियर नीरज द्वारा सारा कार्य संभाला जाता है। पार्क में समय पर कूड़े का उठान करवाया जाता है। शाम को 100 से ज्यादा बच्चे एवं उनके परिजन यहां पर घूमने और खेलने के लिए आते हैं।
लव-कुश पार्क सोसाइटी के प्रधान सुरेश जागलान ने बताया कि हमारे आस-पड़ोस एवं समाज के लिए यह एक प्रेरणा दायक पार्क है। यहां प्रति महीने हर घर से 300 रुपये चंदा राशि एकत्रित कर इस पार्क की देखरेख का कार्य किया जाता है। हमें उम्मीद है कि प्रशासन हमारा सहयोग करेगा और पार्क की देखभाल के लिए बजट दिलाएगा। पार्क में चहारदीवारी लाल पत्थर से बने और बैठने के लिए शेड बने, जिनकी खस्ता हालत की वजह से लोग परेशान हैं। यदि इन व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाए तो जींद शहर के अच्छे पार्कों में एक पार्क होगा।