फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pegan Pax case: Farmers will besiege DC tomorrow if the investigation is not done right, warned to drink insecticide if stopped

पेगां पैक्स मामला ः जांच सही नहीं करवाने पर कल डीसी का घेराव करेंगे किसान, रोकने पर कीटनाशक पीने की दी चेतावनी

Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pegan Pax case: Farmers will besiege DC tomorrow if the investigation is not done right, warned to drink insecticide if stopped
संडील गांव में आयोजित बैठक में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Jind
चर्चित पेगां पैक्स घोटाले के मामले में रविवार को संडील गांव के किसान अमरजीत के नेतृत्व में राजकीय स्कूल में बैठक की। इसमें अधिकारियों पर सही कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए फैसला लिया किया मंगलवार को डीसी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। किसानों ने कहा कि यदि उनको रोकने का प्रयास किया गया तो वे जहर निगल लेंगे।
विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2019 से चला आ रहा है। किसानों ने पैक्स के कर्मचारी व अधिकारियों पर मिलीभगत कर किसानों के नाम से फर्जी तरीके से नकदी व खाद जारी करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाना अलेवा में किसान अमरजीत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अमरजीत की अध्यक्षता में 15 मार्च 2021 को हरियाणा विधानसभा जाने का कार्यक्रम किसानों द्वारा तह किया गया था। लेकिन तब प्रशासन ने गांव में पहुंच कर जांच करने का आश्वासन दिया था। किसानों का आरोप है कि इस मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। मामले में अब तक अपराध शाखा के जांच अधिकारी द्वारा केवल गांव के लगभग 100 किसानों के बयान ही दर्ज किए गए हैं। उसके बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। किसानों के झूठे हस्ताक्षर या उसमें कोई भी निष्पक्ष जांच या नकली चेक के मिलान के लिए कहीं भी नहीं भेजे गए हैं। जांच में बरती जा रही ढिलाई और लापरवाही के विरोध को ग्रामीण मंगलवार को अमरजीत की अध्यक्षता में डीसी का घेराव करेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन द्वारा रोका गया तो किसान साथ में कीटनाशक दवाई लेकर जाएंगे उसे खाकर आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

प्रशासन कर रहा है कार्रवाई
प्रशासन के स्तर पर इस मामले में जो भी कार्रवाई हो सकती थी, वह की गई है। अब जांच पुलिस कर रही है। इस बारे में एसएसपी से बात हुई है। किसान अपनी बात रखने के लिए आएं, उनका स्वागत है। बातचीत के लिए प्रशासन तैयार है। -डीसी, डॉ. आदित्य दहिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed