फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patriotism is the biggest religion: Dharampal Kandela

देश प्रेम सबसे बड़ा धर्म : धर्मपाल कंडेला

Sat, 17 Aug 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Patriotism is the biggest religion: Dharampal Kandela
ध्वजारोहण करते खाप चौधरी। स्रोत : खाप
जींद। स्वतंत्रता दिवस पर सर्वजातीय 28 कंडेला खाप के प्रधान धर्मपाल कंडेला ने खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर ध्वजारोहण किया। खाप प्रधान धर्मपाल कंडेला ने कहा कि देश प्रेम सबसे बड़ा धर्म है। देशभक्ति सबसे सच्ची भक्ति है। देश सेवा सबसे बड़ा कर्म है। यही गीता का सार है।
विज्ञापन

उप प्रधान दयानंद नंबरदार ने कहा कि बेरोजगारी, भुखमरी, नशा और भेदभाव से छुटकारा ही आजादी की संपूर्णता है। हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति के कारण हमारा देश महान है। खाप सदस्यों ने इस बात पर भी जोर दिया कि समाजहित में हरियाणा की खापों को समाज संगठन के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। इससे छोटे विवादों का निपटारा गांव में ही हो जाए। शिक्षा और खेलों को भी बढ़ावा देना चाहिए। विनेश फोगाट के प्रदर्शन को देश का इतिहास और गौरव बताया, परंतु देश मेडल से वंचित रह गया। इस अवसर पर खाप प्रवक्ता मास्टर कर्मवीर लोहचब, प्राचार्य पवन रेढू, राममेहर, रघुवीर, रामफल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed