फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients will now have the facility to sit outside the Civil Hospital lab.

Jind News: नागरिक अस्पताल की लैब के बाहर मरीजों को मिलेगी अब बैठने की सुविधा

Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Patients will now have the facility to sit outside the Civil Hospital lab.
08जेएनडी14: नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर मरीजों की सुविधा के लिए शुरू किया गया काम। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर मरीजों को बैठने की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया गया है। जांच करवाने के बाद रिपोर्ट आने तक मरीजों और उनके परिजनों को घंटों खड़े रहकर अब इंतजार नहीं करना होगा। मरीज आसानी से बैठकर अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रोगियों को विशेष रूप से दिक्कत होती थी। अब अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लैब के बाहर शेड लगाने और कुर्सियां उपलब्ध कराने का कार्य शुरू करवा दिया है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, पहले लैब के बाहर धूप, गर्मी या सर्द मौसम में मरीजों को खुले में खड़े रहना पड़ता था।
विज्ञापन

कई बार भीड़ अधिक होने पर मरीज जमीन या दीवार के सहारे बैठने को मजबूर हो जाते थे। पहले भी कुर्सियां तो लगी थी, लेकिन बेहतर व्यवस्था नहीं थी। अब ठेकेदार द्वारा शेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है और इसके साथ ही वहां पर्याप्त संख्या में कुर्सियां भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभागी की प्राथमिकता है। शेड और बैठने की व्यवस्था पूरी होने के बाद लैब क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन भी आसान होगा और मरीजों को व्यवस्थित वातावरण मिल सकेगा। भविष्य में अस्पताल में पेयजल, स्वच्छ शौचालय और प्रतीक्षालय जैसी अन्य सुविधाओं को भी और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि आमजन को इलाज के साथ-साथ सम्मानजनक सुविधा भी मिल सके।-डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed