{"_id":"6ac413d0da966d1d9004da36","slug":"daughter-kirti-returned-home-with-the-gold-medal-her-mother-fed-her-churma-and-her-grandfather-expressed-pride-in-his-granddaughter-jind-news-c-199-1-sroh1009-161575-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोना लेकर घर पहुंची बेटी कीर्ति, मां ने खिलाया चूरमा, दादा बोले-पोती पर गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोना लेकर घर पहुंची बेटी कीर्ति, मां ने खिलाया चूरमा, दादा बोले-पोती पर गर्व
विज्ञापन
05जेएनडी09: कीर्ति शर्मा का दादा पोती द्वारा पहनाए गए मेडल को दिखाते हुए। संवाद
- फोटो : मेडिकल कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रिटौली की बेटी कीर्ति शर्मा एशियन गेम्स में महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोमवार को गांव पहुंची तो पूरा क्षेत्र खुशी से झूम उठा। जामनी बस अड्डे पर जैसे ही कीर्ति की गाड़ी पहुंची मां गुड्डी देवी ने दौड़कर बेटी को गले लगाया और दुलार किया। गाड़ी में बैठने के बाद मां ने अपने हाथों से बेटी को चूरमा खिलाकर जीत की खुशी को और खास बना दिया।
वहीं गांव पहुंचने पर कीर्ति ने दादा रामभज को मेडल पहनाया तो वह गर्व से झूम उठे। कहा-पोती ने सिर ऊंचा कर दिया। उन्हें पोती पर गर्व है। यह देखकर परिवार और ग्रामीण भावुक हो उठे।
बेटी के स्वागत के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जामनी बस अड्डे पर मौजूद थे। फूल-मालाओं से कीर्ति का अभिनंदन किया गया और बाइक व कारों का लंबा काफिला उन्हें गांव की ओर लेकर रवाना हुआ। जामनी चौक से रिटौली तक कीर्ति को खुली जीप में बैठाकर विजयी जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर और भारत माता की जय के नारों से लाडली बेटी का उत्साह बढ़ाया।
मौके पर पूर्व विधायक कली राम पटवारी, मार्केट कमेटी सफीदों के चेयरमैन चंद्र सैनी, पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन रोहताश शर्मा, समाजसेवी आचार्य विकास, विनोद कौशल, सरपंच जोगिंदर भूराणिया, पवन विनोद शर्मा, डॉ. कश्मीरी, सक्षम भाटिया, सोनू प्रधान मौजूद रहे।

05जेएनडी09: कीर्ति शर्मा का दादा पोती द्वारा पहनाए गए मेडल को दिखाते हुए। संवाद- फोटो : मेडिकल कॉलेज