फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Funds exceeding nine lakh rupees sanctioned for development works at Moksha Vatika.

Jind News: मोक्ष वाटिका के विकास कार्यों के लिए नौ लाख से अधिक की राशि मंजूर

Tue, 06 Oct 2026 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Funds exceeding nine lakh rupees sanctioned for development works at Moksha Vatika.
फोटो 05जेएनडी27-मोक्ष वाटिका पार्क जहां पेवर ब्लॉक लगेंगे। स्रोत शहरवासी - फोटो : मेडिकल कॉलेज
उचाना। शहर की मोक्ष वाटिका में विकास कार्यों के लिए डी-प्लॉन से नौ लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर हुई है। स्वीकृत राशि नगर पालिका में पहुंच चुकी है। इस राशि से मोक्ष वाटिका की चारदीवारी ऊंची करने और पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने का काम करवाया जाएगा। फिलहाल वाटिका की चारदीवारी कई स्थानों पर नीची है और कुछ जगह से गिरने की स्थिति में है। वहीं, पार्क में पेवर ब्लॉक लगाने की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी। कुछ माह पहले मोक्ष वाटिका कमेटी के सदस्यों ने सदस्य अमित कापड़ो की अगुवाई में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगें रखी थीं। जेई सत्यवान ने बताया कि विकास कार्यों के लिए डी-प्लॉन से नौ लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत होकर नगर पालिका में आ चुकी है। कमेटी सदस्य आनंद, रामचंद्र, राकेश, अमित कापड़ो, गौरव, विक्की और अनिल ने मांगें पूरी होने पर खुशी जताई। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है और लोगों की मांगें पूरी करवाने का प्रयास किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article