{"_id":"6ac4146a492d70de6f08ec98","slug":"the-storytelling-pavilion-resounded-with-chants-celebrating-the-birth-of-shri-krishna-jind-news-c-199-1-jnd1005-161589-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा कथा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा कथा पंडाल
विज्ञापन
फोटो 10 नरवाना। कथावाचन करते हुए कथावाचक राजीव वत्स वृंदावन वाले। स्रोत आयोजक।
नरवाना। पटेल नगर स्थित सिंगला धर्मशाला में चल रहे 18वें वार्षिक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा वाचक राजीव वत्स वृंदावन वालों ने श्रद्धालुओं को गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, भगवान श्रीराम के जन्म और श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे।
कथावाचक ने गजेंद्र मोक्ष की कथा के माध्यम से भगवान की शरण में जाने का संदेश दिया। वामन अवतार में राजा बलि की दानशीलता और भगवान वामन की लीला का वर्णन करते हुए उन्होंने सत्य, धर्म और दान का पालन करने व अहंकार त्यागने की प्रेरणा दी। भगवान श्रीराम के जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार का आदर्श बताया।
श्रीकृष्ण जन्म पर बाल स्वरूप की झांकी प्रस्तुत की गई। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य करते हुए नंदोत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। खिलौने और बधाई प्रसाद वितरित किया गया। राजीव वत्स ने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन जीने की सही दिशा दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है और इसके संदेशों को जीवन में उतारना जरूरी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मोहन लाल गर्ग, आशीष सान्याल, अनिल शर्मा, दुर्गेश गोयल, सुभाष सिंगला, प्रवीण शर्मा, राहुल सिंगला, सुखदेव शर्मा, डॉ. सुनील श्योकंद, पवन सिंगला, नरेश पांचाल, रवि शर्मा, संदीप शर्मा, महावीर चहल, मंगत राम गर्ग, सुरेश सिंगला, विकास मित्तल, संजीव शर्मा, पंकज गोयल और लक्ष्मण शर्मा मौजूद रहे।
फोटो 10 नरवाना। कथावाचन करते हुए कथावाचक राजीव वत्स वृंदावन वाले। स्रोत आयोजक।
फोटो 11 नरवाना। कथा श्रवण करते हुए से श्रद्धालु। स्रोत आयोजक।