फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients will be able to get platelets, plasma and PRBC in civil hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को मिल सकेगी प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीआरबीसी

Sat, 16 Mar 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Patients will be able to get platelets, plasma and PRBC in civil hospital
विधायक को मशीन के बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल। स्रोत : अस्पताल प्रसाशन
जींद। जिला नागरिक अस्पताल में लंबे समय के इंतजार के बाद ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू हुई है। अब यहां के मरीजों को नागरिक अस्पताल में ही प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी व क्रॉयोप्रेसीपिटेंट कंपोनेंट चढ़वा सकते हैं। शुक्रवार को चिकित्सकों ने इसकी शुरुात विधायक की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि इस मशीन के शुरू होने से जिन लोगों में खून की कमी होती है उन्हें नागरिक अस्पताल में चढ़ाया जा सकेगा। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन खून के अंदर सभी कंपोनेंट को अलग-अलग कर देती है। इसके बाद जिस मरीज को जिस कंपोनेंट की जरूरत होगी उसको वही चढ़ाया जा सकता है। डेंगू के दौरान मरीज में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट मशीन खून से प्लेटलेट्स भी अलग कर देती है। इसके बाद मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा जिन मरीजों में खून की कमी होती है उनको आरबीसी की जरूरत होती है। इसके बाद मरीजों को केवल आरबीसी ही चढ़ाया जा सकता है। इस मशीन से प्लाज्मा भी अलग किया जाता है। किसी दूसरे मरीज का प्लाज्मा भी दूसरे मरीज को चढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग को इस मशीन की बहुत जरूरत थी। इस मशीन की कमी के कारण काफ ी मरीजों को दूसरे जिलों में रेफ र करना पड़ता था। अब मशीन शुरू होने के बाद जिले के मरीजों को काफ ी लाभ होगा। सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल, पीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, आईएमए प्रधान डॉ. बिजेंद्र ढांडा, डॉ. संकल्प, डॉ. जितेंद्र, डॉ. शिप्रा, डॉ. मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स

ऐसे करती है मशीन काम

ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट ब्लड की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी व क्रॉयोप्रोसीपिटेट कंपोनेंट को अलग-अलग करती है। जिस व्यक्ति को जिस भी कंपोनेंट की जरूरत होती है। उसी कंपोनेंट का प्रयोग मरीज के लिए किया जा सकता है। अभी तक नागरिक अस्पताल में मरीजों को कंपोनेंट की बजाय पूरी ब्लड की यूनिट ही चढ़ाई जाती है। इससे मरीज को जो लाभ मिलना होता है। वह नहीं मिल पाता और पूरी यूनिट की खपत भी हो जाती है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट नहीं होने के कारण नागरिक अस्पताल में रक्त की खपत भी ज्यादा होती थी। इस मशीन के शुरू होने के बाद अस्पताल में एक यूनिट रक्त तीन लोगों के काम आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन के लाइसेंस के लिए आवेदन किया : सीएमओ

अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट मिली थी। शुक्रवार को इस मशीन का विधिवत रूप से शुभारंभ कर दिया गया है। डेंगू होने पर मरीज में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों को नागरिक अस्पताल में भी प्लेटलेट्स चढ़ाई जा सकेंगी। इस मशीन के शुरू होने से जींद वासियों को बहुत फायदा पहुंचेगा। -डॉ. गोपाल गोयल सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed