फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients started increasing in the hospital with the heat

Jind News: गर्मी के साथ अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज

Wed, 23 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 23 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Patients started increasing in the hospital with the heat
22जेएनडी03-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन की नई कार्यकारिणी में मौजूद नव नियुक्त पदाधिकारी
जींद। गर्मी बढ़ने के साथ नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में लगभग 100 महिला मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह से बढ़ी हुई है। पहले 200 के लगभग महिला मरीज आती थी, लेकिन अब ओपीडी 300 तक पहुंच गई है। मंगलवार को अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क जांच शिविर भी लगाया गया था। इसमें अलग से 100 से ज्याद महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर भी लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि गर्मी में हलके रंग के सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है। नंगे पांव बाहर न जाएं। खेत खलीहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। इस दौरान अस्पताल में जांच करवाने आई गर्भवती महिलाओं को गुड़ व चना भी वितरित किया गया, ताकि महिलाओं में रक्त की कमी न हो।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं का चेकअप करके दवा मुहैया करवाई गई। इस दौरान जरूरी टेस्ट भी मौके पर ही किए गए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, गुड, चने, दूध दही, जूस और पौष्टिक भोजन का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को अपील की है कि इस कैंप में मिलने वाली सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed