{"_id":"667de0fb01e0a8a3a10ff3b4","slug":"patients-facing-problems-due-to-lack-of-doctor-jind-news-c-199-1-jnd1001-119132-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिकित्सक न होने से परेशानी झेल रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिकित्सक न होने से परेशानी झेल रहे मरीज
Fri, 28 Jun 2024 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी26: नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के पास फैली अव्यवस्था। संवाद
नरवाना। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे जरूर किए जाते हैं, लेकिन नरवाना में बने नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में नागरिक अस्पताल चिकित्सकों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। बरसात के मौसम के बाद अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए दूर-दूर से नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन चिकित्सकों की कमी से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मांग की है अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए। ताकि यह इलाज कराने आने वाले लोगों को समय पर इलाज हो सके। मरीजों के उपचार के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे की शिफ्ट में अस्पताल में केवल एक चिकित्सक इमरजेंसी में उपलब्ध होता है।
पूरे जींद जिले के नागरिक अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है। इसके लेकर स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को लिखा जा चुका है। जल्द की डॉक्टरों की नई भर्ती की जाएगी। जुलाई माह के अंत तक जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों के आने की संभावना है।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन