{"_id":"69dd30ca37af0e1f120786ad","slug":"passengers-upset-as-fares-in-ac-buses-are-not-in-round-figures-jind-news-c-199-1-sroh1006-151586-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसी बसों में राउंड फिगर में किराया नहीं होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसी बसों में राउंड फिगर में किराया नहीं होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
13जेएनडी20-बस अड्डा जींद, जहां से एसी बसें अलग-अलग रूटों पर दौड़ती है। संवाद
जींद। रोडवेज डिपो की एसी बसों का राउंड फीगर किराया नहीं हुआ है। ऐसे में खुले पैसों को लेकर परिचालकों और यात्रियों को परेशानी हो रही है। यह बसें चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे लंबे रूटों पर चल रही है।
डिपो में करीब आठ माह पहले दस एसी बस आई थी। लंबे रूटों पर चलने वाली इन बसों के अधिकतर ठहराव पर राउंड फीगर किराया नहीं है। इस कारण यात्रियों व परिचालकों को खुले पैसों को लेकर दिक्कत रहती है। कई बार यात्रियों के पास एक या दो रुपये खुले नहीं होने के चलते परिचालकों को अपने जेब से ही यह खुले रुपये देने पड़ते हैं। परिचालकों के पास जो मशीनों में किराया फीड है, वह राउंड फिगर में नहीं है।
जींद से चंडीगढ़ जाने वाली एसी बस में जींद से नगूरां का किराया 32, किठाना का किराया 58 रुपये, कसान का किराया 74 रुपये, कैथल का किराया 105 रुपये, पेहवा का किराया 157 रुपये, इस्माइलाबाद का किराया 188 रुपये, अंबाला का किराया 241 रुपये, डेराबसी का किराया 293 रुपये, जीरकपुर का किराया 309 रुपये और चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये है। परिचालकों का कहना है कि राउंड फीगर किराया नहीं होने के कारण दिनभर उन्हें 50 से 100 रुपये अपनी जेब से भरने पड़ते हैं।
विज्ञापन
इस रूटों पर दौड़ती हैं एसी बस
डिपो में गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। चंडीगढ़ रूट पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजे और पांचवीं बस दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है। वहीं इसके अलावा सुबह साढ़े आठ बजे जींद से हिसार-चंडीगढ़ रूट पर एसी बस चलती है। इसके अलावा दो बस सफीदों में और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है।
-- -- -- -- -- --
एसी बसों में किराया राउंड फिगर में नहीं होने के बारे में मुख्यालय को अवगत करवाया गया है। सभी स्टापेज पर किराया राउंड फिगर में कर दिया जाएगा। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद