{"_id":"6a932c1f7a647843980bad87","slug":"passengers-took-full-advantage-of-the-free-travel-facility-jind-news-c-199-1-sroh1006-159305-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 46,823 महिलाओं को निशुल्क सफर करवा रोडवेज ने कमाए 35.65 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 46,823 महिलाओं को निशुल्क सफर करवा रोडवेज ने कमाए 35.65 लाख रुपये
विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी07-बस अड्डा जींद, जहां से महिलाओं ने दो दिन रोडवेज बसों में निशुल्क सफर किया। संवा
जींद। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की ओर से महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा का यात्रियों ने खूब फायदा उठाया। रोडवेज डिपो की बसों में 27 और 28 अगस्त को कुल 46,823 महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। वहीं इन दो दिनों में रोडवेज को कुल 35 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला। वैसे औसतन परजिवहन को रोजाना 10 लाख की आय होती थी।
सरकार ने महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। इस सुविधा का उद्देश्य बहनों को अपने भाइयों के घर तक आसानी से पहुंचाना और पर्व के दौरान उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध करवाना था।
बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने मायके और अन्य स्थानों तक सफर किया। इसको लेकर रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और महिलाओं को सुगम यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त तैयारियां की थीं।
विज्ञापन
डिपो की 165 बसें ऑन रूट रहीं। इसके अलावा करीब 400 चालक और परिचालक ड्यूटी पर तैनात रहे। बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी गई।
27 अगस्त को 15.80 लाख, 28 को 19.85 लाख की आय
रोडवेज के अनुसार 27 अगस्त को डिपो की बसों से करीब 15 लाख 80 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं रक्षाबंधन के अगले दिन 28 अगस्त को यात्रियों की संख्या अधिक रहने के कारण रोडवेज की आय बढ़कर 19 लाख 85 हजार रुपये पहुंच गई। इस प्रकार दोनों दिनों में डिपो को कुल 35 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला।
भीड़ के अनुसार बढ़ाया गया बसों का संचालन
रक्षाबंधन के दौरान बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज कर्मचारियों ने लगातार बसों के संचालन पर नजर रखी। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही, वहां बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। विभाग की ओर से चालक-परिचालकों को भी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए थे।
वर्जन
रक्षाबंधन पर 27 और 28 अगस्त को रोडवेज की सभी 165 बसें ऑन रूट रहीं। सुबह से लेकर शाम तक बसों का आवागमन जारी रहा। इसके कारण रोडवेज ने महिलाओं को निशुल्क सफर करवा दो दिनों में 35 लाख से ज्यादा कमाई भी की।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद