फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers demand extension of Gita Jayanti Express to Sri Ganganagar.

Jind News: श्रीगंगानगर तक हो गीता जयंती एक्सप्रेस का विस्तार, यात्रियों ने उठाई मांग

Sat, 03 Oct 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers demand extension of Gita Jayanti Express to Sri Ganganagar.
फोटो 02जेएनडी02-रेलवे जंक्शन नरवाना, जहां से ट्रेन के आवागमन की मांग की गई है। संवाद
जींद। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गीता जयंती एक्सप्रेस (11841-42) का विस्तार श्रीगंगानगर तक किए जाने की मांग उठी है। ट्रेन का विस्तार होने से नरवाना, जाखल और कैथल सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और राजस्थान की ओर सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


फिलहाल गीता जयंती एक्सप्रेस सब्जी मंडी दिल्ली से कुरुक्षेत्र के बीच आवागमन करती है। यह ट्रेन जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के साथ-साथ जाखल और कैथल क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

यात्री अनिल कुमार, हिमांशु मेहरा, सुनील कुमार, सतबीर, रामनिवास, संदीप का कहना है कि ट्रेन का श्रीगंगानगर तक विस्तार होने से इन क्षेत्रों के लोगों को राजस्थान की ओर आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। उनका कहना था कि श्रीगंगानगर कृषि और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना, जाखल और कैथल क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों का विभिन्न कार्यों के लिए राजस्थान की ओर आना-जाना रहता है। ऐसे में मौजूदा ट्रेन को श्रीगंगानगर तक बढ़ाने से यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है और उन्हें बीच के स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि क्षेत्र की जरूरत और यात्रियों की संख्या को देखते हुए गीता जयंती एक्सप्रेस के विस्तार की संभावना पर विचार किया जाए। साथ ही ट्रेन के विस्तार से किन-किन स्टेशनों को जोड़ा जा सकता है, इसका भी सर्वे कराया जाए।

वर्जन

गीता जयंती एक्सप्रेस फिलहाल सब्जी मंडी से कुरुक्षेत्र के बीच चलती है। इस ट्रेन के विस्तार की मांग की जा रही है। ट्रेन का विस्तार होने पर उसे समयसारिणी अनुसार चलाया जाएगा। -रणधीर नैन, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed