फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passenger trains will run from Jind for different districts from December 5

रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर: जींद से कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत के लिए चलेंगी यात्री गाड़ियां

Thu, 02 Dec 2021 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 06:25 PM IST
सार

21 महीने बाद पांच दिसंबर को जींद से कुरुक्षेत्र व जींद-पानीपत-रोहतक यात्री गाड़ी चलेंगी। वहीं सोनीपत यात्री गाड़ी छह दिसंबर से चलेगी।

विज्ञापन
Passenger trains will run from Jind for different districts from December 5
जींद जंक्शन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत-कुरुक्षेत्र व सोनीपत के दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने जींद से कुरुक्षेत्र, जींद-पानीपत-रोहतक व जींद से सोनीपत के लिए यात्री गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 21 महीने बाद पांच दिसंबर से जेपीआर व जींद-कुरुक्षेत्र गाड़ियां चलेंगी, जबकि सोनीपत यात्री गाड़ी छह दिसंबर से चलेगी। 
विज्ञापन


पहले जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार ट्रेन, जींद से पानीपत के लिए तीन व जींद से सोनीपत के लिए तीन पैसेंजर ट्रेन चलती थीं। अभी इन रूटों पर केवल एक-एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण के बाद 21 महीने बाद इन रूटों पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होने जा रहा है। ऐसे में यह यात्रियों के लिए काफी राहत भरी खबर है। यात्री लंबे समय से इन रूटों पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अभी इन रूटों पर केवल एक-एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। उम्मीद है कि आगे आने वाले दिनों में पहले की तरह पर्याप्त संख्या में पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन होगा, जिससे यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी

पांच दिसंबर से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन चलेगी। जो उचाना, घसो, नरवाना, कलयात व कैथल होते हुए साढ़े 11 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में शाम पांच बजकर 55 मिनट पर कुरुक्षेत्र से चलकर ट्रेन रात नौ बजकर 35 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचेगी। जींद-पानीपत-रोहतक के लिए यात्री गाड़ी जींद जंक्शन से सुबह चार बजकर 35 मिनट पर चलेगी, जो पौने सात बजे पानीपत पहुंच जाएगी। पानीपत से छह बजकर 58 मिनट पर चलकर सुबह नौ बजे ट्रेन रोहतक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रोहतक से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी जो 11 बजकर 28 मिनट पर पानीपत पहुंच जाएगी। 11 बजकर 31 मिनट पर पानीपत से चलकर ट्रेन दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं छह दिसंबर से जींद से सोनीपत के लिए सुबह साढ़े दस बजे जंक्शन से ट्रेन चलेगी। यह दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। इसके बाद वापसी में सोनीपत से दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर ट्रेन चलेगी, जो दोपहर बाद चार बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पहले पैसेंजर ट्रेनों की संख्या थी ज्यादा

कोरोना संक्रमण से पहले जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार और पानीपत व सोनीपत के लिए तीन-तीन ट्रेनें चलती थीं। ये वापसी में कुरुक्षेत्र, पानीपत व सोनीपत से यात्रियों को लेकर जींद पहुंचती थीं। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पहले सुबह चार बजे, आठ बजकर 25 मिनट, दोपहर एक बजे व शाम को पांच बजकर 20 मिनट पर ट्रेन चलती थी। वहीं पानीपत के लिए जींद से सुबह चार बजकर 35 मिनट पर, सुबह दस बजे व शाम चार बजे ट्रेन जाती थी। इसके अलावा जींद से सोनीपत के लिए सुबह साढ़े चार बजे, सुबह साढ़े दस बजे व दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रेन चलती थी। ऐेसे में पहले की तरह पर्याप्त संख्या में ही पैसेंजर ट्रेन चलने पर यात्रियों को लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: रोहतक में दुल्हन को मारी गोली, सोनीपत में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
 

पांच दिसंबर से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है, जो सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होगी। इसके अलावा पांच दिसंबर को ही जींद से पानीपत होते हुए रोहतक के लिए ट्रेन चलेगी। वहीं जींद से सोनीपत के लिए ट्रेन छह दिसंबर को चलेगी। पैसेंजर ट्रेन चलने से यात्रियों को लाभ होगा। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने और यात्रियों की मांग पर रेलवे द्वारा इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।  -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed