फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   pasenger tweet after running delhi firojpur pasenger train

एक महीने बाद चली दिल्ली- फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन

Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
pasenger tweet after running delhi firojpur pasenger train
दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन चलने पर ट्वीट के माध्यम से रेलवे का आभार प्रकट करता हुआ यात्री। - फोटो : Jind
रेलवे ने ट्रेन नंबर 54641 व 54642 दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन को 11 नवंबर से सुचारू रूप से चला दिया है। यह गाड़ी 15 अक्तूबर से रद्द थी। इसके चलते यात्रियों को पिछले एक महीने से परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। अब ट्रेन चलने पर यात्रियों ने ट्वीट कर रेलवे का आभार प्रकट किया है। वहीं दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन का प्रयास रंग लाया है। दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल व मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नेयात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को चलाने की मांग की थी। ट्रेन चलने के बाद अब यात्रियों को लगभग एक महीने बाद राहत की सांस ली है। पिछले एक महीने से यह ट्रेन रद्द रहने से लगभग तीन हजार यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ा था। ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को बसों की ओर रुख करना पड़ा था। बसों में यात्रियों को 100 से 125 के बीच किराया देना पड़ता था। वहीं ट्रेन में जींद से दिल्ली के लिए मात्र 30 रुपये ही किराया लगता है। बताते चलें कि ट्रेन नंबर 54641 दिल्ली से चलकर फिरोजपुर जाने के लिए जींद जंक्शन पर सुबह दस बजकर 40 मिनट पर पहुंचती है और दस बजकर 50 मिनट पर जींद से फिरोजपुर के लिए चलती है। वहीं ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन शाम छह बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है, जो कि दिल्ली के लिए छह बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए चलती है। अब यह ट्रेन चलने से जरूरतमंद यात्री कम किराया लगाकर दिल्ली पहुंच सकेंगेे।
विज्ञापन

यात्रियों ने ट्वीट कर जताया रेलवे का आभार
एक महीने बाद चली दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन के चलने से यात्रियों में खुशी की लहर है। ट्रेन चलने पर यात्रियों ने ट्वीट कर रेलवे का आभार प्रकट किया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले एक महीने से यह ट्रेन रद्द रहने पर यात्रियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा होगा। रेलवे द्वारा सर्दियों में हर साल तीन से चार महीने तक 54641 व 54642 दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया जाता था। इस बार भी पिछले एक महीने से यह ट्रेन रद्द थी। अब यात्रियों की मांग पर यह ट्रेन दोबारा से चलाई गई है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन को दोबारा से चला दिया है। पिछले एक महीने से ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। ट्रेन चलने से यात्रियों को राहत मिली है। अब यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। -जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक जींद जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed