{"_id":"677ac6f0057deb8b650db5fc","slug":"parvati-an-elderly-woman-from-kheda-khemawati-is-pushing-for-pension-jind-news-c-199-1-jnd1001-128009-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेंशन के लिए धक्के खा रही खेड़ा खेमावती की बुजुर्ग महिला पार्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेंशन के लिए धक्के खा रही खेड़ा खेमावती की बुजुर्ग महिला पार्वती
विज्ञापन
सफीदों। खेड़ा खेमावती गांव की एक महिला पार्वती बुढ़ापा पेंशन के लिए धक्के खा रही है।
पीड़ित महिला पार्वती ने बताया कि वह बुढ़ापा पेंशन पाने की हकदार है और पेंशन के लिए उसकी उम्र भी हो चुकी है। इसके लिए सीएससी सेंटर से लेकर सफीदों व जींद तक के अधिकारियों तक के चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसकी पेंशन नहीं बनाई गई। अधिकारी उसकी मदद करने की बजाए उसे टरकाने का काम कर रहे हैं। उसके आधार कार्ड व वोट कार्ड में उम्र बिल्कुल सही है, लेकिन उसके बावजूद भी उसे पेंशन नहीं दी जा रही।
उन्होंने बताया कि पति ओमप्रकाश के साथ किसी तरह से जीवन मुश्किल से काट रही हैं। मकान खस्ता हाल है और बच्चे उससे अलग रहते हैं। अगर पेंशन प्राप्त हो जाए तो जीवन निर्वाह का सहारा बन सकती है। समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कागजातों की जांच कराएंगे। सही मिलने पर पेंशन जरूर बनेगी। संवाद