{"_id":"66983adf96cee2a3180867b4","slug":"panchayat-of-sudkain-kalan-will-manage-and-maintain-subhash-chandra-bose-womens-library-jind-news-c-199-1-jnd1001-120108-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुभाष चंद्र बोस महिला पुस्तकालय की देखरेख, संचालन करेंगी सुदकैन कलां की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुभाष चंद्र बोस महिला पुस्तकालय की देखरेख, संचालन करेंगी सुदकैन कलां की पंचायत
Thu, 18 Jul 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
सरपंच अशोक कुमार को महिला पुस्तकालय के संचालन, देखरेख का पत्र सौंपते कृष्ण श्योकंद।
उचाना। सुदकैन कलां में स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से बनाई गई सुभाष चंद्र बोस महिला पुस्तकालय की देखरेख एवं संचालन की जिम्मेदारी पंचायत को सौंपी गई है। अब पंचायत महिला पुस्तकालय की देखरेख एवं संचालन करेंगी। यहां पर एक साथ 40 छात्राएं बैठकर प्रतियोगिताओं के परीक्षाओं की तैयारी कर सकती हैं।
पुस्तकालय बनने से सुदकैन कलां, सुदकैन खुर्द, काब्रच्छा, डूमरखा कलां, डूमरखा खुर्द, ढाकल गांव की बेटियों को भी फायदा होगा। अब उन्हें प्रतियोगिता की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए उचाना, नरवाना नहीं जाना पड़ेगा। बेटियों के लिए महिला पुस्तकालय बनने से अब अभिभावक भी अपनी बेटियों को यहां प्रतियोगिता की परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए भेज सकेंगे। स्वतंत्र समूह सेवा समिति प्रधान कृष्ण श्योकंद द्वारा महिला पुस्तकालय की जिम्मेदारी, संचालन की जिम्मेदारी पंचायत को देने का पत्र सरपंच को दिया।
सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी है उसको सही तरीके से चलाने का काम करेंगे। स्वतंत्र समूह सेवा समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर, प्रधान कृष्ण श्योकंद का पंचायत व ग्रामीणों ने आभार जताया। महिला पुस्तकालय बनने से आसपास के गांवों की बेटियों को भी फायदा होगा। जो 40 सीट यहां बैठने की है, उसको बढ़ाने, कंप्यूटर लाने एवं राजकीय स्कूल में रिक्त गणित अध्यापक के पद पर जब तक नियुक्ति नहीं होती तब तक पंचायत एवं स्वतंत्र समूह सेवा समिति द्वारा अपने स्तर पर अध्यापक रखने को लेकर लेकर मीटिंग में चर्चा हुई।
विज्ञापन
समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर ने कहा कि निरंतर स्वतंत्र सेवा समूह समिति समाज हित के कार्य कर रही है। जरूरतमंदों युवाओं को जिनका पढ़ाई का मन है, उनको मदद भी कर रही है। गांव, स्कूल स्तर पर हेल्थ कैंपों के आयोजन के अलावा होनहार खिलाड़ियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत भी कर रही है। समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक जनहित में कार्य करना है जो निरंतर वो कर रही है। इस अवसर पर अनिल फौजी, जोरा सिंह, प्रमोद, संजीव नंबरदार, प्रो. पिंकी श्योकंद, डॉ. शमशेर, अजीत, राहुल, रॉबिन मौजूद रहे।