फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paid tribute to the sacrifices of martyrs by honoring the brave women (widows of martyrs).

Jind News: वीरांगनाओं का सम्मान कर शहीदों के त्याग को किया नमन

Sat, 03 Oct 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the sacrifices of martyrs by honoring the brave women (widows of martyrs).
फोटो 02जेएनडी14-सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए कार्यक्रम मौजूद विरांगनाएं। स्रोत प्रशासन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से स्थानीय डीआरडीए सभागार में वीर गाथा एवं सैनिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक रामफल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया। रामफल शर्मा ने कहा कि शहीद देश के गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं। देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक सीमाओं की रक्षा के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बर्फीले पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान और समुद्री सीमाओं तक जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से ड्यूटी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। स्वास्थ्य, पेंशन, शिक्षा और रोजगार सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहीद परिवारों का सम्मान और उनके कल्याण की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर अधीक्षक रणजीत सिंह, वेलफेयर ऑर्गेनाइजर तरसेम नैन, जितेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, पवन कुमार, मंजीत सांगवान मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed