फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ozone layer is Earth's protective shield; awareness is essential for its conservation: Shivam Singh

ओजोन परत पृथ्वी का सुरक्षा कवच, संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : शिवम सिंह

Thu, 17 Sep 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ozone layer is Earth's protective shield; awareness is essential for its conservation: Shivam Singh
फोटो 16जेएनडी16-हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं और स्टाफ। स्रोत
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की लीगल लिटरेसी सेल की ओर से बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत क्षरण कानूनी जागरूकता विषय पर विशेष जागरूकता व्याख्यान हुआ। इसका प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता शिवम सिंह मधान ने छात्राओं को बताया कि ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है जो सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ओजोन परत को नुकसान पहुंचने से मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है जिसमें त्वचा कैंसर और आंखों से संबंधित बीमारियां शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986, वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम, 1981 तथा मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कानूनों की जानकारी के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। संयोजिका डॉ. पिंकी ने छात्राओं को पर्यावरण कानूनों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि युवा वर्ग पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं से पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता एडवोकेट शिवम सिंह मधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लीगल लिटरेसी सेल की सदस्य डॉ. नीलम, पूनम सिंगरोहा और राखी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed