Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Over 100 women showcased their skills at Arjun Stadium

Jind News: अर्जुन स्टेडियम में 100 से अधिक महिलाओं ने आजमाया हुनर

Wed, 25 Nov 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Over 100 women showcased their skills at Arjun Stadium
25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद
जींद। महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से महिला व बाल विकास विभाग की ओर से बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में जींद ग्रामीण की खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान 100, 300 और 400 मीटर दौड़, साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर सहित छह स्पर्धाएं करवाई गईं। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली महिलाओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सीडीपीओ सुमन की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य महिलाओं को घरों की चारदीवारी से बाहर निकालकर खेलों और अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आपसी मेलजोल और आत्मविश्वास बढ़ाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर छह हजार रुपये और दूसरे बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा आपकी बेटी हमारी बेटी और मुख्यमंत्री मातृत्व योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के बाद जिला और राज्य स्तर पर भी आयोजन करवाए जाएंगे।
महिलाओं ने कहा, खेलों में किसी से कम नहीं बेटियां
प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाली उषा ने कहा कि लड़कियां खेलों में लड़कों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने के बजाय अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनानी चाहिए। मुकिना ने भी महिलाओं से घरों से बाहर निकलकर खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अनिता और दूसरे स्थान पर रही सुदेश ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम
साइकिल रेस:
चंदा रानी प्रथम, हेमलता द्वितीय और रीना तृतीय।
100 मीटर दौड़:
बबीता प्रथम, माफी द्वितीय और सुनीता तृतीय।
300 मीटर दौड़:
मुस्कान प्रथम, मुकिना द्वितीय और दीक्षा तृतीय।
400 मीटर दौड़:
ज्योति प्रथम, काजल द्वितीय और ममता तृतीय।
डिस्कस थ्रो: ओमपति प्रथम, राजबाल द्वितीय और सुनीता तृतीय।
म्यूजिकल चेयर: अनिता प्रथम, सुदेश द्वितीय और राजरानी तृतीय।

फोटो कैप्शन
25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद
25जेएनडी22: डिस्कस थ्रो में भाग लेते हुए महिला। संवाद
25जेएनडी24: दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद
25जेएनडी26: प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए सीडीपीओ सुमन। स्रोत: प्रशासन

25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद

25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद

25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद

25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद

25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद

25जेएनडी21: म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article