फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organizations took out a procession regarding preparations for the strike

Jind News: हड़ताल की तैयारियों को लेकर संगठनों ने निकाला जुलूस

Tue, 08 Jul 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Organizations took out a procession regarding preparations for the strike
07जेएनडी05-राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर जुलूस निकालते विभिन्न संगठनों के सदस्य। सं
जींद। सर्व कर्मचारी संघ, सीआईटीयू, किसान सभा, जन संघर्ष मंच, कर्मचारी, किसान संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में दुकानदारों से हड़ताल के समर्थन की अपील की।
विज्ञापन

जुलूस का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा और राज्य उपप्रधान सुरेश राठी ने किया है। सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि केंद्र की पूंजीपति नीतियों के कारण बाजार घाटे में है और बड़ी-बड़ी कंपनियां आने से छोटे व्यापारियों पर मार पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी ने भी काम चौपट किया। केंद्र और राज्य सरकार मजदूर, कर्मचारी और व्यापारी विरोधी नीतियों को लागू करने पर अड़ी हुई है। इसके खिलाफ नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के माध्यम से तमाम संगठन मांग करते हैं कि चारों लेबर कोड्स को तुरंत रद्द किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए। समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए।

इस अवसर पर मंदीप नेहरा, धर्मवीर भंभेवा, राकेश ईक्कस, अनूप, अमरजीत ढांडा, राजेश, सुखबीर, राजबीर, कश्मीर, बिजेंद्र, राजेश कालीरमन, सीटू नेता पवन कुमार, संदीप जाजवान, बिट्टू, सतबीर, वेदप्रकाश, आजाद पांचाल, राजकुमार श्योकंद और कर्मबीर संधू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed