फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   OPD will now be open for three hours in civil hospital Jind

नागरिक अस्पताल जींद में अब तीन घंटे ही खुलेगी ओपीडी

Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
OPD will now be open for three hours in civil hospital Jind
सिविल अस्पताल जींद के फ्लू कॉर्नर में लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से अब नागरिक अस्पताल में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों को देखा जाएगा। इसके बाद ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सक कोरोना संक्रमितों की देखभाल करेंगे। इतना ही नहीं फ्लू कॉर्नर में 24 घंटे मरीजों की जांच करने के अलावा उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन फ्लू कॉर्नर में लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल के प्रवेश द्वार के साथ लगने वाले कमरे में सैंपल लेगा। इसके लिए यहां एक कमरे की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

फिलहाल नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चिकित्सक ओपीडी में बैठते थे। दिनभर अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रहती थी। इसे कम करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने अस्पतालों में ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इसका मकसद 12 बजे के बाद चिकित्सकों को कोरोना संक्रमितों की देखभाल में लगाना है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में स्थित फ्लू कॉर्नर में 24 घंटे मरीजों की जांच करने तथा सैंपल लेने के निर्देश भी जिला स्वास्थ्य विभाग को मिले हैं। यहां फ्लू कॉर्नर में सैंपल देने वालों की लंबी लाइनें लग जाती है। इस भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ लगते कमरे में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य शुरू कर दिया है। अब अस्पताल में दो जगह सैंपल लिए जाएंगे, ताकि एक जगह लोगों की भीड़ जमा नहीं हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी करने के निर्देश मिले हैं। इसके अलावा फ्लू कॉर्नर को 24 घंटे चलाने के निर्देश भी मिले हैं। फ्लू कॉर्नर पर होने वाली भीड़ को कम करने के लिए एक और सैंपल लेने के लिए अस्पताल परिसर में ही सेंटर बनाया गया है। यहां पर भी सैंपल लिए जा रहे हैं। ताकि एक जगह पर अधिक मरीजों की भीड़ जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed