फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One of the two machines got turned on, the other got off

स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य ने कूड़ा निस्तारण का लिया जायजा

Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
One of the two machines got turned on, the other got off
जींद। राज्य स्तरीय कार्यबल स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य वेदप्रकाश पांचाल ने सोमवार देर रात हांसी रोड स्थित कूड़ा निस्तारण स्थल पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान यहां पर खड़ी दो में से एक मशीन चालू हालत में मिली जबकि दूसरी बंद मिली। इस कारण कूड़े का सही निष्पादन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यहां कार्य करने वाली एजेंसी श्री श्याम एसोसिएट के कर्मचारी अजय, राजू खान, पिंटू, हरदीप, विजय, बारू राम, सूर्या से इस प्रोजेक्ट पर होने वाले कार्य को विस्तार से समझा। उन्होंने बताया कि यहां पर कूड़े के लगे पहाड़ रूपी ढेरों का निस्पादन किया जाता है। इस कार्य के लिए यहां दो मशीनें लगाई गई हैं। इनमें से केवल एक ही मशीन कार्य कर रही है। यह मशीन प्रतिदिन 20-25 गाड़ियों का कूड़ा निष्पादित कर पाती है। यदि दोनों मशीन कार्य करें तो 40-50 गाड़ियों के कूड़े को निष्पादित किया जा सकती है। जेसीबी द्वारा कूड़े को मशीन पर डाला जाता है। यह मशीन लोहा, पत्थर, कांच, प्लास्टिक को अलग करती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से दूसरी मशीन को भी चालू करने के लिए बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed