फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One lakh five thousand rupees cash and other household items stolen from the house including gold and silver jewelery

घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व घर का अन्य सामान चोरी

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One lakh five thousand rupees cash and other household items stolen from the house including gold and silver jewelery
उचाना मंडी स्थित एक घर से सोने-चंादी के जेवरात, एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व घर का अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उचाना मंडी निवासी भीम सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अपने बड़े भाई के घर कैथल गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। सुबह घर पर आने के बाद बाहर का ताला लगा हुआ था। जब घर में प्रवेश किया तो अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। समान संभालने पर बहुता सारा सामान चोरी मिला, जिसमें 30 हजार रुपये की दस माला, 90 हजार रुपये की नकदी, सात सोने के जेवरात, जिसमें चार अंगूठी, एक मांग टीका व दो गले के आभूषण थे। इसके अलावा चांदी के आभूषणों मे चार जोड़ी चुटकी और एक जोड़ी पाजेब थी। इनसे अलग ऊपर वाले कमरे से बहू की लटकन, कान के सोने के झुमके व 15 हजार नकदी भी गायब मिले। इनके अलावा एक एलईडी, दो स्पीकर, पांच एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक के जरुरी कागजात घर से चोरी हुए मिले। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने मकान मालिक भीम सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed