{"_id":"256e5c65ceae9218ae2c7eb2b8e60708","slug":"one-lack-child-drink-drop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीसी विनय सिंह ने रविवार को झांझ गेट पर ज्ञान तारा मेमोरियल स्कूल में पांच साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर तीन दिवसीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रभुदयाल, डॉ. अनिल बिरला, डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. जयसिंह मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक लाख 69 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले ही दिन एक लाख बच्चों को यह दवा पिलाई जा चुकी है।
इस अवसर पर डीसी ने कहा कि जिले के शतप्रतिशत बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में 796 बूथ बनाए गए हैं। 29 फरवरी
व एक मार्च को टीमों द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत 1570 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। इसके अलावा 64 ट्रांजिट टीमें, 81 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
175 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सभी बच्चों को दवा पिलवाना सुनिश्चित करेंगी। पटियाला चौक पर डॉ. रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। विश्वकर्मा धर्मशाला में पांच साल के बच्चों को दवा पिलाई। इस क्षेत्र में 183 बच्चे हैं, जिन्हें पोलियो रोधी पिलाई जानी है।
विज्ञापन