{"_id":"62016a189fd8da3bae678ca3","slug":"one-death-due-to-corona-13-newly-found-infected-jind-news-rtk6377758104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 13 नए मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 13 नए मिले संक्रमित
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 116 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली, इनमें से 13 लोगों की ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर
लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। बाजारों, बस स्टैंड, लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल में लोग बिना मास्क और भीड़ में खड़े देखे जा सकते हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को केवल 116 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक की मौत हो गई है। संक्रमण की दर 11 प्रतिशत है। जबकि शनिवार व रविवार को संक्रमण की दर तीन से चार प्रतिशत तक रही। संक्रमण की दर में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी लोगों को भारी पड़ सकती है। बाजारों में लोग खुलेआम भीड़ में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। बस स्टैंड का आलम भी यही है। यहां भीड़ में लोग खड़े रहते हैं। बसों में बैठने से पहले यात्रियों की कोई जांच नहीं की जा रही है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में भी लोग भारी भीड़ में खड़े रहते हैं। रजिस्ट्रेशन खिड़की तथा दवाई वितरण खिड़की पर तो लोगों एक-दूसरे से पहले जाने की कोशिश में आपस में टकराते रहते हैं। लघु सचिवालय में भी लोग खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते देखते जा सकते हैं।