फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   One arrested in attack on Naina Chautala's convoy, case registered against 12

Jind News: नैना चौटाला के काफिले पर हमले में एक गिरफ्तार, 12 पर केस दर्ज

Sun, 12 May 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
One arrested in attack on Naina Chautala's convoy, case registered against 12
जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की माता एवं हिसार लोकसभा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला के रोजखेड़ा गांव के पास काफिले का रास्ता रोककर ईंट, लाठी व डंडों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में जिला रोहतक के जसिया निवासी महावीर ने कहा कि वह जजपा की हिसार लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार नैना चौटाला के काफिले की गाड़ी चलाता है। 10 मई को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उचाना हलके के गांव रोजखेड़ा में चुनावी प्रचार के लिए जा रही थीं। इस दौरान लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। महिला कार्यकर्ताओं के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हमले में यह हुए घायल

महिला कार्यकर्ता मुकेश डूमरखां खुर्द, शीला, ज्ञानी तारखां व अन्य कई लोग घायल हुए हैं। जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि रोजखेड़ा निवासी रामदिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed