फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On the road to power rural

बिजली के लिए सड़क पर ग्रामीण

Wed, 06 Aug 2014 11:59 PM IST
Jind
Jind Updated Wed, 06 Aug 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं देने से परेशान गांव मलिकपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को बिजली सब स्टेशन सफीदों के बाहर जींद-पानीपत मार्ग जाम कर दिया। बिजली निगम के अधिकारियों ने लगभग एक सप्ताह पहले शेड्यूल के अनुसार बिजली देने का आश्वासन दिया था, लेकिन ग्रामीणों को बिजली नहीं मिली। जिससे परेशान होकर ग्रामीण सड़कों पर आ गए और निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुचारू रूपसे बिजली देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे तक मार्ग जाम रहने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। गांव मलिकपुर निवासी जसबीर, गुरमीत, गुरबाज, जस्सा नंबरदार, पूर्व सिंह, प्रताप ने बताया कि खेतों में लगभग 50 मकान बने हुए हैं। उनकी पिछले दो सालों से मांग है कि  डेरों में गांव के शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाए। बिजली देने के लिए बिजली निगम द्वारा मेट्रोे लाइन चालू करने के लिए सफीदों में पिछले तीन माह से खंभों व तारों के साथ ट्रांसफार्मर भेजा गया है, लेकिन निगम के कर्मचारी लाइन चालू करने में आनाकानी कर रहे हैं।

 इससे पहले भी उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर जाम लगाया था। जिसमें निगम द्वारा सप्ताह में मेट्रोे लाइन चालू करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन निगम ने न तो मेट्रो लाइन को चालू किया और न ही खेतों में बिजली देने का समय बढ़ाया। साथ उन्होंने कहा पिछले तीन दिनों से उन्हें बिल्कुल भी बिजली नहीं मिल रही है। जिस कारण गांवों व डेरों में पेयजल संकट भी बना हुआ है। पूरी रात बच्चें गर्मी में बिलखते रहते हैं। दिन में महिलाओं को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बिजली के बिना ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने बिजली सुचारू रूप से करने के साथ-साथ मेट्रो लाइन चालू करने का आश्वासन देने बाद भी ग्रामीण जाम खोलने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मनमोहन व एसडीओ ओपी मेहता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन


लिखित में आश्वासन दिया
जाम लगने की सूचना पाकर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मनमोहन व एसडीओ ओपी मेहता मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से उनकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। लेकिन इस बात पर ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। बाद में निगम के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन देने की बात कही। जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए और अधिकारियों ने उनकी समस्या का जल्द ही समाधान करने के लिए लिखित में आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed