फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   On the matter of going home, a migrant laborer killed Kassi in Sunni

घर जाने की बात को लेकर कहासुनी में प्रवासी मजदूर ने कस्सी से वार कर साथी की हत्या की

Thu, 21 May 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
On the matter of going home, a migrant laborer killed Kassi in Sunni
शामलो कलां गांव में प्रवासी मजदूर की हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग। - फोटो : Jind
गांव शामलो कलां के खेतों में रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने अपने ही साथी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मजदूरों के बीच घर जाने और शामलो कलां गांव में ही रहकर काम करने को लेकर अनबन हुई थी। इसी के चलते झगड़ा हो गया और मामला हत्या तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शामलो कलां गांव में तूड़ी की मशीन पर काम करने के लिए रामबीर के पास बिहार से प्रवासी मजदूर आए हुए हैं। मजदूर रामबीर द्वारा खेत में बनाए गए कमरे में रहते हैं। बिहार के मधेपुरा जिले के बिशनपुरा गांव निवासी सोनू और भोला समेत नौ प्रवासी रह रहे हैं। बुधवार की रात में सोनू और भोला में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसकी सूचना पाकर करनाल और रोहतक से भी उनके कुछ साथी शामलो कलां पहुंच गए। दोनों के बीच सुलह करवा दी गई। वीरवार दोपहर बाद जब सोनू हैंडपंप से पानी पीकर कमरे में आ रहा था तो भोला ने उसके सिर पर कस्सी से हमला कर दिया। इसके बाद गर्दन पर भी कस्सी से वार किया। कस्सी लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। खेत मालिक रामबीर ने हत्या की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घर जाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। सोनू गांव में रहकर काम करना चाहता था, जबकि भोला अपने घर जाना चाहता था।
विज्ञापन

10 दिन पहले ही आया था सोनू
शामलो कलां निवासी रामबीर के यहां गन्नौर से प्रवासी मजदूर आए थे। कुछ मजदूर सुंदरपुर गांव में तथा कुछ शामलो कलां में रुके थे। जिस पर हत्या का आरोप लगा है वह सुंदरपुर से 10 दिन पहले ही शामलो कलां आया था। तूड़ी का काम निपटाकर हिसाब-किताब होने के बाद सभी मजदूर अपने-अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। रात को सोनू और भोला की कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी के चलते भोला ने कस्सी से हमला कर सोनू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। रात को दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी के चलते भोला ने सोनू की हत्या कर दी। कहासुनी दोनों में घर जाने को लेकर हुई थी। सोनू गांव में रहकर काम करना चाहता था, लेकिन भोला अपने घर जाना चाहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुलबीर, गतौली चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed